यूपीः महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने मनाई दीपावली, साथियों संग बांटी खुशियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली खुशियों, उमंग और आपसी प्रेम का त्योहार है। इस दिन हर कोई अपने परिवार के साथ खुशियां बांटता है। लेकिन देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपने घरों से दूर रहकर सरहद पर ही त्योहार मनाते हैं। ऐसा ही नजारा महराजगंज की भारत-नेपाल सीमा पर देखने को मिला। यहां एसएसबी की 66वीं बटालियन के जवानों ने दुमहानघाट स्थित बटालियन मुख्यालय में धूमधाम से दीपावली मनाई।
दीपावली की पूर्व संध्या पर बटालियन मुख्यालय स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने दीप जलाए और आतिशबाजी कर खुशियां साझा कीं। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान जवानों के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ दिखाई दी।
घर से दूर होने के बावजूद सभी ने एक-दूसरे के साथ परिवार जैसा माहौल बनाया। एसएसबी के कमांडेंट जगदीश धाबाई ने कहा कि जवान भले ही अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन साथियों के बीच दीपावली मनाकर उन्हें घर जैसा अपनापन महसूस होता है।
बाइट– जगदीश धाबाई, कमांडेंट, 66वीं बटालियन, एसएसबी, महराजगंज