व्यापार

यूपीः मथुरा में ब्रज रज उत्सव में खादी के वस्त्रों की धूम, 30 स्टॉलों पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मथुरा में ब्रज रज उत्सव में खादी के वस्त्रों की धूम, 30 स्टॉलों पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल का असर मेलों और उत्सवों में भी दिखाई दे रहा है। मथुरा में आयोजित ब्रज रज उत्सव में खादी के वस्त्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खादी ग्रामोद्योग विभाग की 30 स्टॉलों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इससे खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ कारीगरों, बुनकरों और स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध हो रहा है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लगाई गई स्टॉलों पर खादी के विभिन्न प्रकार के वस्त्र उपलब्ध हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक फैशन के अनुरूप खादी के कपड़े भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

उत्सव में पहुंच रहे लोग खादी के वस्त्रों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक, खादी उत्पादों की मांग से स्थानीय स्तर पर कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से कारीगरों और बुनकरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने तथा ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

बाइट- हेमा मालिनी, सांसद, मथुरा बाइट- अनिल कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी

बाइट- लाभार्थी बाइट- लाभार्थी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।