यूपीः मथुरा के ब्रजरज उत्सव 2026 में स्वदेशी उत्पादों में खादी, ओडीओपी और ग्रामोद्योग के 30 स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कान्हा की नगरी मथुरा में आयोजित ब्रजरज उत्सव 2026 में स्वदेशी उत्पादों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। उत्सव में खादी, ओडीओपी और ग्रामोद्योग के स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। यहां प्रदेशभर के उत्पादों से सजे 30 स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। आधुनिक खादी परिधान, वाराणसी की सिल्क साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी, कन्नौज का इत्र, फिरोजाबाद की चूड़ियां और मथुरा के प्रसिद्ध पेड़ों की जमकर खरीदारी हो रही है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक, हस्तनिर्मित आभूषण, जैविक गुड़ और मिट्टी के उत्पादों की भी अच्छी मांग है। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बाजार मिल रहा है और आत्मनिर्भर भारत का संदेश मजबूत हो रहा है।
बाइट- राजीव त्यागी, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग मथुरा
बाइट- अनिल कुमार, जिला खादी ग्रामोद अधिकारी मथुरा
बाइट- शिवेंद्र मिश्रा, हस्त शिल्प अधिकारी
बाइट- चंद्र प्रताप सिकरवार कोऑर्डिनेटर ब्रजरज उत्सव
बाइट- लाभार्थी