यूपीः मथुरा के ब्रजरज उत्सव में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता का प्रशिक्षण, खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं से कराया परिचित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा में आयोजित ब्रजरज उत्सव के दौरान युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल मेरा युवा भारत और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभागीय योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की व्यावहारिक जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल अग्रवाल ने युवाओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर ग्रामोद्योग गतिविधियों, रोजगार के अवसरों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से अपना उद्यम शुरू करने की संभावनाओं के बारे में बताया। वहीं, जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के 15 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
बाइट - अमित कुमार, अधिकारी मेरा युवा भारत खेल मंत्रालय भारत सरकार, मथुरा
बाइट - अनिल कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी मथुरा