अपराध

यूपीः मथुरा में कंटेनर से 250 किलो गांजा बरामद, 1.25 करोड़ की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मथुरा में कंटेनर से 250 किलो गांजा बरामद, 1.25 करोड़ की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मथुरा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, आगरा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान गांजे के साथ मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार, नासिर और आशिफ अब्दुल करीम के रूप में हुई है।

तीनों हरियाणा के नूंह मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश ने बताया कि वे खाली कंटेनर लेकर ओडिशा के ब्रह्मपुर गए थे। वहां से गांजा खरीदकर कंटेनर में लोड किया गया और खेप लेकर रवाना हुए। पुलिस के अनुसार, गांजा उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा के पास शमशेर नाम के व्यक्ति को सौंपा जाना था।

पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच कर रही है।

बाइट- प्रवीण तिवारी, सीओ रिफाइनरी मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।