यूपीः मथुरा में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का किया दावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 15-15 मतदान केंद्र और 19-19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 17 हजार 363 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 10 हजार 669 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6 हजार 694 मतदाता शामिल हैं।
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने बताया कि स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. किशोर तिवारी भाजपा के प्रत्याशी हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में सात जोनल मजिस्ट्रेट, रिजर्व सहित 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कंट्रोल रूम से मतदान प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।
बाइट- लक्ष्मी नारायण चौधरी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
बाइट- चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी, मथुरा
बाइट- श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा
बाइट- पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मथुरा
बाइट- मनीष दयाल, शिक्षक मतदाता बाइट- शिक्षक मतदाता
बाइट- शिक्षक मतदाता बाइट- शिक्षक मतदाता बाइट- आकाश अग्रवाल, सपा प्रत्याशी (शिक्षक सीट)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मथुरा के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव में मतदान जारी है, जहाँ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। यह विषय राज्य के स्थानीय शासन और राजनैतिक गतिशीलता को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि MLC चुनाव से जिले के विकास योजनाओं पर असर पड़ता है और राजनीतिक दलों की ताकत का संकेत मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनाव के परिणाम से शिक्षा और रोजगार नीतियों में बदलाव आए, तथा स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही बढ़े।