अपराध

यूपी के मेरठ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मिले कैदी नंबर, जेल में बदली पहचान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के मेरठ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मिले कैदी नंबर, जेल में बदली पहचान

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को जेल में नए कपड़े दिए गए हैं... मुस्कान को क्रीम रंग की दो साड़ियां और सूट, जबकि साहिल को सफेद रंग के दो जोड़ी कुर्ता-पायजामे मिले हैं... मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल में अब मुस्कान की पहचान कैदी नंबर 396 और साहिल की पहचान कैदी नंबर 395 के रूप में होगी...

मुस्कान को बैरक 12-बी और साहिल को बैरक नंबर 15 में रखा गया है... जेल में मुस्कान कपड़ों की सिलाई करेगी, जबकि साहिल खेती-बाड़ी और बागवानी का काम करेगा... वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, जेल नियमों के तहत दोनों को दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है... मुस्कान को लखनऊ के नारी निकेतन और साहिल को आगरा जेल भेजे जाने की संभावना है...

हालांकि, स्थानांतरण का फैसला आगामी दिनों में उपलब्धता के आधार पर लिया जाएगा... उधर, दोनों अपने भविष्य और अपील की प्रक्रिया को लेकर जेल प्रशासन से जानकारी मांग रहे हैं... मुस्कान अपनी दोनों बच्चियों को लेकर चिंतित है और भावुक हो रही है...

वन टू वन: डॉ. वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, चौधरी चरण सिंह जिला कारागार, मेरठ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।