यूपीः मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक MLC सीटों पर मतदान जारी, 31 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मेरठ में मतदान के लिए 31 केंद्रों पर 107 बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।
मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
मतदान के बाद बैलट बॉक्स सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराए जाएंगे। मेरठ के अलावा संबंधित जिलों के बैलट बॉक्स भी यहीं रखे जाएंगे।
बाइट- डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी मेरठ बाइट- बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी मेरठ