यूपी MLC चुनाव की मतगणना जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में एमएलसी चुनाव के मतगणना की, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों (पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए आज सुबह आठ बजे से 7 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है। शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है।
लखनऊ में रमाबाई रैली स्थल पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना अलग-अलग हॉल में हो रही है। वाराणसी में स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, आगरा में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति और मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतगणना की व्यवस्था की गई है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट की मतगणना झांसी, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट की बरेली और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट की गोरखपुर में हो रही है।
इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। संबंधित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर तक है। इन सीटों पर वर्तमान में भाजपा के छह, सपा के तीन और निर्दलीय दो सदस्य हैं।