उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इनमें अमृत मिशन 2.0 के तहत 86 करोड़ 99 लाख 21 हजार रुपये की पेयजल योजना और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 6 करोड़ 92 लाख 77 हजार रुपये लागत के एसटीपी का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कार्यक्रम में जशपुर नगर के विकास के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपये के नए कार्यों की भी घोषणा की।
इनमें जशपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण ...
📡 स्रोत: NewsData.io