राज्य

उप मुख्यमंत्री ने कृष्ण पर्व का किया शुभारंभ, कृष्ण जन्माष्टमी हमें कर्म पथ और भक्ति का संदेश देती है : राजेंद्र शुक्ल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उप मुख्यमंत्री ने कृष्ण पर्व का किया शुभारंभ, कृष्ण जन्माष्टमी हमें कर्म पथ और भक्ति का संदेश देती है : राजेंद्र शुक्ल

कृष्ण जन्मोत्सव में बघेली लोकगीतों और लोकनाट्य ने सबका मन मोहा

रीवा, 4 सितंबर। नगर निगम के टाउन हॉल में संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृष्ण पर्व का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके कर्मयोग के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में बघेली लोकगीतों और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हमें कर्मपथ पर चलने और भक्ति का संदेश देती है। भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए बाल्यकाल से ही संघर्ष किया।

उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर गौवंश की रक्षा की और कंस का वध कर मथुरा में अधर्म का अंत किया। महाभारत के युद्ध में उन्होंने अर्जुन को गीता का ज्ञान देकर कर्म और धर्म का मार्ग दिखाया। शुक्ल ने कहा कि भगवान कृष्ण को गौमाता अत्यंत प्रिय हैं।

इसी भावना के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन सबसे पहले बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में गौसेवकों के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि गौसेवा और प्राकृतिक खेती एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। गौपालन प्राकृतिक खेती का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा में आध्यात्मिक भाव के साथ-साथ प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी निहित है। कृष्ण पर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध बघेली लोक गायिका कल्याणी मिश्रा ने गणेश वंदना से प्रस्तुतियों की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने पारंपरिक बघेली जन्मोत्सव गीत, सोहर और कजरी प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की समृद्ध छटा बिखेरी। मधुर बघेली लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कटनी से आई कलाकार आस्था सिजारिया और उनके दल ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति और बघेली लोक संगीत के संगम ने पूरे वातावरण को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया। दर्शकों ने देर तक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचू लाल प्रजापति, मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे, पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर शीलेंद्र सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी और श्रद्धालु शामिल हुए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कृष्ण जन्मोत्सव एक पारंपरिक हिन्दू पर्व है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और जीवन को स्मरण किया जाता है। यह पर्व कर्म पथ और भक्ति के संदेश को उजागर करता है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा रीवा में आयोजित इस कार्यक्रम की महत्ता है क्योंकि यह सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता और परम्परागत मूल्यों की सराहना बढ़ती है। साथ ही, बघेली लोकगीतों और लोकनाट्य के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, जिससे ग्रामीण और शहरी जनता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।