उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अखिल भारतीय फिडेरेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जशपुर, 29 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुर - अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता आज से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरूण साव ने किया। एक सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बारह राज्यों के एक सौ पचहत्तर खिलाड़ी और कोच भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शतरंज परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता आठ चक्रों में फिडे स्विस प्रणाली के अनुसार हो रही है।