खेल

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

बिलासपुर, 6 सितंबर 2026

बिलासपुर के तोरवा के डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाडि़यों ने दमदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तेज स्मैश, शानदार कोर्ट कवरेज और आखिरी अंक तक जीत के लिए संघर्ष ने मुकाबलों को रोमांच से भर दिया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खिलाडि़यों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ उसे और निखारने का बेहतर अवसर देती हैं। मैदान पर खिलाडि़यों का आत्मविश्वास और खेल कौशल देखकर स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।

श्री साव ने विजेता खिलाडि़यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर करने की ललक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाडि़यों को बड़े मुकाबलों का अनुभव मिलता है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुरस्कृत किया। यह कार्यक्रम बिलासपुर के तोरवा डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ, जहाँ खिलाड़ियों ने तेज स्मैश और कोर्ट कवरेज के साथ दमदार प्रदर्शन किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देती है और युवा प्रतिभाओं को पहचान देती है। इससे आम जनता को प्रेरणा मिलेगी, खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।