उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 30 सितंबर 2026
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में प्रकरण वापसी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े सोलह प्रकरणों की वापसी के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान नौ प्रकरणों की अनुशंसा की गई। वहीं, दो प्रकरणों को पुनर्विचार के लिए जिलों में भेजा गया। इसके अलावा शेष मामलों को राजनीतिक आंदोलनों से जुड़ा हुआ ना पाते हुए उनको अस्वीकृत कर दिया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित प्रमुख सचिव गृह निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव विधि मनीष ठाकुर, गृह सचिव नेहा चंपावत, डीजीपी अरूण देव गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की बैठक के बारे में है, जहाँ सोलह राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। समिति ने नौ मामलों को वापस लेने की अनुशंसा की और दो को पुनर्विचार के लिए भेजा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार के राजनीतिक स्थिरता और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों के निपटारे से जुड़ा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक अस्थिरता घटेगी, नागरिकों को न्यायसंगत निर्णय मिलेंगे और सरकार के प्रति विश्वा