उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा के बच्चों के चल रहे उपचार की ली जानकारी

श्री शुक्ल ने भर्ती बच्चों के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज का भरोसा दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से भी चर्चा की तथा उन्हें बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिये।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा तथा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे।