राज्य

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन 7 अक्टूबर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन 7 अक्टूबर को

भोपाल 06 अक्टूबर 2026. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 7 अक्टूबर को एनसीसी ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस रीवा में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के बेमिसाल जनसेवा सफर को समर्पित इस अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा में शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कलश एवं कृत्रिम मशाल के साथ जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। जिले भर में विभिन्न भव्य एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 'विकसित भारत सभा', भव्य 'पदयात्रा' एवं अन्य सामाजिक व सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय से सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं ताकि आम जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और जन-सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में रीवा संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, जिला प्रभारी श्री रविंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, गुढ़ विधायक श्री नागेंद्र सिंह, त्योंथर विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति एवं रीवा नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा उपस्थित रहीं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सेवा ज्योति यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को एनसीसी ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाली एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह यात्रा नागरिकों को सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित करने और स्वयंसेवी कार्यों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा सर्किट हाउस रीवा में की गई समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आयोजन सुचारू रूप से हो सकेगा। यह पहल आम जनता के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।