खेल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ऊर्जा विभाग की 48वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, 14 टीमें ले रही हैं हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ऊर्जा विभाग की 48वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, 14 टीमें ले रही हैं हिस्सा

ऊर्जा विभाग के इंजीनियरों ने मध्यप्रदेश को बिजली कटौती वाले राज्य से बनाया बिजली सरप्लस राज्य : राजेंद्र शुक्ल

रीवा, 6 सितंबर। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में ऊर्जा विभाग की 48वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रीवा संभाग और खेल विभाग के संयुक्त आयोजन में हो रही प्रतियोगिता में ऊर्जा विभाग की तीनों कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने कुछ ही वर्षों में मध्यप्रदेश को बिजली कटौती वाले राज्य से बिजली सरप्लस राज्य बना दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो
फोटो

राजेंद्र शुक्ल ने खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

बाहर से आए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री ने उन्हें रीवा के बघेली व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ व्हाइट टाइगर सफारी और जिले के प्रमुख जलप्रपातों का भ्रमण करने का भी आमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन रीवा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रौनक बढ़ाते हैं और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों को शहर और क्षेत्र को जानने का अवसर भी देते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए कहा कि अब रीवा से भोपाल, कोलकाता, इंदौर, दिल्ली और रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। अधीक्षण यंत्री बीके शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रीवा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है।

प्रतियोगिता में शामिल 14 टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए सीनियर वर्ग में भी अलग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता प्रमा पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री आशीष बैन, संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी सहित ऊर्जा विभाग के अधिकारी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित 48वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। यह कार्यक्रम ऊर्जा विभाग के इंजीनियरों और खेल विभाग के सहयोग से रीवा में हो रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा देना है। यह पहल ऊर्जा विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और खेल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जनता के लिए यह कार्यक्रम खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और ऊर्जा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता तथा नागरि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।