यूपी के मुरादाबाद में भूपेंद्र सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया, जनता समझ चुकी है दोहरी राजनीति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह आज मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहा है। दिल्ली में विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाओं के पीछे उन्होंने विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया।
अखिलेश यादव के सनातन और रामराज्य संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान का रक्षक होने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन हुए।
भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं, जबकि भाजपा सरकार की योजनाओं से अल्पसंख्यक समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।
बाइट---- चौधरी भूपेंद्र सिंह — कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश