अपराध

यूपी के नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के  नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

वीओ- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे खूंखार माफियाओं में शुमार रणदीप भाटी के गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है... शनिवार रात सेक्टर-126 में हुई एक कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार का इनामी शूटर अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी में मारा गया...दरअसल चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार शूटर अमन को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी... इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई

ग्राफिक्स इन-

हेडर- रणदीप भाटी गैंग का शूटर अमन त्यागी ढेर...

बदमाश अमन त्यागी रणदीप भाटी गैंग का एक शार्प शूटर था

(उसके) खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज

(वह) थाना बादलपुर में दर्ज एक मामले में वांछित था

(नोएडा पुलिस को) शनिवार की शाम को पुलिस कंट्रोल रूम और एसओजी टीम को एक इनपुट मिला था

(कि) रणदीप भाटी गैंग का एक वांटेड शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने

(के) मकसद से नोएडा के सेक्टर-126 क्षेत्र से गुजरने वाला है

(जिसके बाद) नोएडा पुलिस ने तुरंत चेकिंग अभियान शुरू कर दिया

(चेकिंग के दौरान) ​संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने बदमाश को रुकने का इशारा किया

(तो) रुकने के बजाय बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं

(जिसकी )जवाबी कारवाई में बदमाश अमन त्यागी घायल हो गया

(जिसकी) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

ग्राफिक्स आउट - बाइट- प्रीति यादव, डीसीपी, नोएडा

वीओ- पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है बता दें कि अचानक हुई फायरिंग में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे जिनका इलाज अस्पताल में जारी है...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।