राजनीति

यूपी में पहली बार ऑनलाइन तैयार हुई विधान परिषद की मतदाता सूची

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में पहली बार ऑनलाइन तैयार हुई विधान परिषद की मतदाता सूची

अक्टूबर 23, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची ऑनलाइन तैयार की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, इस पहल के तहत मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ घर बैठे अपना मतदान केंद्र और मतदाता क्रमांक जानने की सुविधा भी दी गई।

निर्वाचन नामावली तैयार करने के लिए 1 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया था। इसके माध्यम से स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 2 लाख 91 हजार 273 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 52 हजार 82 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद 6 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 14 लाख 81 हजार 310 मतदाता दर्ज हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित पूरक सूचियां भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गईं। इससे मतदाताओं और राजनीतिक दलों को जरूरी जानकारी हासिल करने में आसानी हुई।

कार्यालय के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम या परिजनों के नाम से जुड़ी त्रुटियों के मामले 150 से कम हैं, जो कुल मतदाताओं की संख्या का 0.01 प्रतिशत से भी कम है।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।