राजनीति

यूपी के पीलीभीत में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के पीलीभीत में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

पीलीभीत के नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संतों का सम्मान किया और कथा व्यासपीठ को नमन किया।

इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, सनातन संस्कृति और विपक्ष की राजनीति को लेकर निशाना साधा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था, जब लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन आज उसी अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है और रामलला विराजमान हैं।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए लंबा संघर्ष हुआ और लाखों लोगों ने बलिदान दिया। एक दौर में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं और अयोध्या में कर्फ्यू लगाया गया, लेकिन आज अयोध्या में भक्तों पर पुष्प वर्षा होती है। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर का विरोध करने वाली ताकतों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।