यूपीः प्रयागराज में इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 1.15 लाख मतदाता कर रहे हैं मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रयागराज में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में कुल 54 मतदान केंद्रों के 152 मतदेय स्थलों पर वोटिंग हो रही है। यहां करीब 1 लाख 15 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 एसीपी और 40 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान करने पहुंचे विद्याधर द्विवेदी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए, इसलिए मतदाता इस बार बदलाव चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन की बात भी कही।
वहीं, मतदाता विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की स्थानांतरण, तैनाती और पदोन्नति जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसा प्रतिनिधि जरूरी है, जो उनकी जरूरतों को समझे और उनके लिए काम करे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का भी जिक्र किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
बाइट- विश्वनाथ मिश्रा, मतदाता बाइट- विद्याधर द्विवेदी मतदाता