यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - आपने फिल्मों में देखा होगा...की कैसे पुलिस भारी बल और पूरे प्लान के साथ किसी के ठिकाने पर छापेमारी करती है...और छापेमारी के दौरान पुलिस ठिकाने के हर कोने की तलाशी लेती है...वहां मौजूद हर अलमारी से लेकर दीवारों और तहखानों तक की तलाशी ली जाती है...और फिर अचानक सामने आता है नोटों का ऐसा अंबार...जिसे देखकर छापा मारने वाली टीम के भी होश उड़ जाते है...कुछ ऐसा ही फिल्मी सीन संगम नगरी प्रयागराज से सामने आया है...जहां जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं...दावा है कि इन ड्रमों में 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कैश भरा हो सकता है...पूरे मामले में सर्च टीम के साथ साथ सभी को चौंका दिया है...
ग्राफिक्स इन –
हेडर - जमीन में ड्रम, ड्रम में नोट… करोड़ों के पीछे क्या है खोट?
( पुलिस के मुताबिक) घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए तीन ड्रम मिले
इनमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर सील कर दिया
साथ ही पुलिस ने घर की घेराबंदी कर दी है पुलिस ने राकेश यादव के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है
( इसके साथ ही ) पूरे परिवार को पुलिस टीमें अपने साथ ले गईं
अभी घर के चारों तरफ 40 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है
घर के साथ उसके बाग और खाली जमीन पर भी पुलिस ने अपना रिबन बांध दिया है
ये पूरा मामला जिला मुख्यालय से 32km दूर नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव का है
ग्राफिक्स आउट –
वीओ - बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी से 5-6 दिन पहले राकेश के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था...जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी...जिस मामले में थाने के एक दरोगा जांच करने पहुंचे थे...जहां पर पुलिस और राकेश के बीच गहमागहमी हो गई थी...जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की, तो घर के अंदर करोड़ों रुपए छिपाने की कहानी सामने आई...आपको उस राकेश यादव से जुड़ी कुछ बातों के बारे में भी बता देते है...जिसके घर से मिला है करोड़ों रुपए का भंडार...
ग्राफिक्स इन –
हेडर - जमीन में ड्रम, ड्रम में नोट… करोड़ों के पीछे क्या है खोट?
खबरों के मुताबिक) राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहकर एक सर्राफा व्यापारी के घर काम करता था
कोविड के समय वह घर चला आया इसके बाद 22 बीघा जमीन खरीदी
इसकी कीमत करीब 10 करोड़ से ज्यादा थी फिर करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से मकान बनवाया
दो ट्रैक्टर के साथ DJ और पिकअप खरीदा फिर यहीं पर सीमेंट और सरिया का कारोबार करने लगा
ग्राफिक्स आउट –
वीओ - हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है... पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके... फिलहाल, जमीन के नीचे मिले इन तीन ड्रमों ने हर किसी को हैरान कर दिया है… अब इंतजार है उस खुलासे का, जो इन नोटों के पीछे छिपी पूरी कहानी सामने ला सके...