राज्य

यूपीः प्रयागराज में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हुईं शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः प्रयागराज में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हुईं शामिल

प्रयागराज के नैनी स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं को स्टार्टअप और नवाचार का आधार बनाना चाहिए।

पानी, कृषि, स्वास्थ्य और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नए समाधान तलाशने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया और युवाओं को उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने डिजाइन थिंकिंग, डीप टेक स्टार्टअप और वित्तीय सहायता योजनाओं पर चर्चा की। समापन सत्र में आइडियाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया गया और एकेटीयू के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

कार्यक्रम में करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बाइट- आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल उ.प्र. बाइट- डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, कुलपति, राज्य विश्वविद्यालय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।