यूपीः प्रयागराज में श्री शुमंगलम न्यास के स्थापना दिवस पर असम के राज्यपाल ने दिया संस्कार और मानव सेवा का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज के नैनी स्थित चांडी परिसर में रविवार को श्री शुमंगलम सामाजिक सेवा न्यास का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संस्कार देना और मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था पिछले 13 वर्षों से गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण और संस्कार के लिए काम कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र है और समाज में बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए समाज से नशा उन्मूलन के लिए आगे आने की अपील की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने सेवा और परोपकार को भारत की पहचान बताया।
उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के समर्थ लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, राज्यसभा सांसद और संस्था के संरक्षक राधाकांत ओझा ने बच्चों की शिक्षा और संस्कार के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों ने सराहना की।
बाइट- लक्ष्मण आचार्य, राज्यपाल, असम बाइट- अनिल जी, क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
बाइट- राधाकांत ओझा, राज्यसभा सांसद एवं संरक्षक