अपराध

यूपीः प्रयागराज से शुरू हुआ NCC नदी नौकायन अभियान-2026

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः प्रयागराज से शुरू हुआ NCC नदी नौकायन अभियान-2026

प्रयागराज में एनसीसी नदी नौकायन अभियान–2026 का शुभारंभ सरस्वती घाट से किया गया। एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस 10 दिवसीय अभियान को मेजर जनरल गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत 60 एनसीसी कैडेट्स गंगा नदी के रास्ते प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा करेंगे।

22 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 35 बालक और 25 बालिका कैडेट्स शामिल हैं। अभियान का समापन 31 अक्टूबर को वाराणसी के अस्सी घाट पर होगा। इस वर्ष अभियान की थीम ‘मिशन गंगा: स्वच्छ जल, हरित तट’ रखी गई है। अभियान का उद्देश्य कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और साहसिक भावना विकसित करने के साथ गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

यात्रा के दौरान कैडेट्स विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों से संवाद कर जल संरक्षण और प्रदूषण रोकने का संदेश देंगे। शुभारंभ समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पुलिस और एनसीसी के अधिकारियों ने भाग लिया।

बाइट- मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल, अपर महानिदेशक, NCC निदेशालय, यूपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।