यूपी के रामपुर में अखिलेश का जाना... क्या मुस्लिम वोटों को फिर है पाना?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के पहले AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के रामपुर में दिए गए भाषण के बाद मुसलमानों को लेकर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है... मुस्लिम वोटरों को लुभाने को लेकर विभिन्न दलों के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है....AIMIM और समाजवादी पार्टी के बीच मुस्लिम वोटरों को लेकर चल रहे सियासी दांव-पेच और चुनावी समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है...इस बीच अखिलेश यादव ने जेल में बंद सपा के वरिष्ठ और मुस्लिमों के नेता आजम खान से मिलने जाने की घोषणा की है...
लेकिन अखिलेश यादव के इस दौरे को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन ने सवाल उठाए है... उन्होंने कहा है अखिलेश यादव को क्या लगता है कि अब रामपुर जाने से मुसलमान उनके हित में आ जाएंगे...
बाइट- मौलाना शाहबुद्दीन,राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात
वीओ - अखिलेश यादव का रामपुर दौरा ओवैसी के आजम खान के गढ़ में दिए चुनावी भाषण के बाद हो रहा है... जिसको मुस्लिम वोट बैंक के डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है... आपको बता दे कि...
GRAPHICS IN - हेडर - आजम से बात...27 की चुनावी बिसात?
- रामपुर जिले की कुल आबादी का लगभग 50.57% जनसंख्या मुस्लिम है
- (जिनका) रामपुर के 3 विधानसभा सीट रामपुर सदर, स्वर-टांडा और चमरौआ पर निर्णायक प्रभाव है
- (फिर भी) 2022 में बीजेपी ने 2 सीट पर कब्जा करने में कामयाब हुई थी
GRAPHICS OUT -
वीओ - लेकिन इस बार AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी यहां पर पैनी नजर है और रामपुर से अपना चुनावी बिगूल फूंका है... जिसके बाद अखिलेश यादव की झटपटाहट बढ़ गई है... और अखिलेश यादव का 22 अक्टूबर का रामपुर दौरा इसी झटपटाहट को लेकर देखा जा रहा है... लेकिन इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने भी सपा प्रमुख पर सवाल खड़े कर दिए है... अब देखना होगा की अखिलेश यादव का यह सियासी दौरा कितना कामयाब होता है...