यूपीः शाहजहांपुर में रावण दहन में शामिल हुए मंत्री जेपीएस राठौर, जेपीएस राठौर ने राहुल गांधी को बताया ‘मुंगेरीलाल’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित श्रीरामलीला मेले में रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर मौजूद रहे। इस दौरान सुरेश खन्ना ने रामलीला के माध्यम से लोगों को भक्ति भाव से जोड़ने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
दोनों मंत्रियों ने लोगों को विजयदशमी की बधाई दी। मीडिया से बातचीत में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें मुंगेरीलाल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संघर्ष के समय रण छोड़कर चले जाते हैं। राठौर ने आरोप लगाया कि देश में कुछ ताकतें देश विरोधी गतिविधियों के जरिए भारत को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं।
उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।