यूपी में आज से शुरू हुई PET-2026 परीक्षा, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खबर में अब बात करते हैं उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली पीईटी-2026 परीक्षा की...उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी-2026 शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यह परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी...इस परीक्षा में प्रदेश के 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
परीक्षा के लिए 60 शहरों में कुल 1,372 केंद्र बनाए गए हैं। छह पालियों में होने वाली परीक्षा के पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए....मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए।
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों को खाने-पीने की चीजें निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएं।