अपराध

यूपी के सीतापुर में कब्जे पर प्रहार... सरकारी जमीन से निर्माण साफ!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के सीतापुर में कब्जे पर प्रहार... सरकारी जमीन से निर्माण साफ!

वीओ - उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है... प्रशासन ने कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए चार दुकानों और एक मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया... प्रशासन के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने हाईवे के किनारे स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर रखा था... जिसका वो व्यावसायिक और आवासीय रुप में उपयोग कर रहे थे... आखिर क्या है पूरा मामला, आइए उस पर भी एक नजर डाल लेते हैं -

GRAPHICS IN - हेडर - सीतापुर में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर!

  • मामला सीतापुर की लहरपुर तहसील के न्यायमूपुर कला गांव का है
  • (जहां, प्रशासन ने) सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करके बनाई गई
  • चार दुकानें और एक मकान को ध्वस्त कर दिया
  • (जानकारी के मुताबिक) खाली कराई गई इस बेशकीमती सरकारी भूमि की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है
  • (दरअसल) गाटा संख्या 1147 की सरकारी नवीन परती भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया था
  • (प्रशासन के मुताबिक) करीब 0.324 हेक्टेयर जमीन पर पक्के दुकान-मकान बने थे
  • (जानकारी के अनुसार) इस मामले में बरकत अली पुत्र शाकिर अली का कब्जा बताया गया है
  • (बता दें कि) तहसीलदार न्यायालय ने 28 मार्च 2026 को बेदखली का आदेश पारित किया था
  • (इसके बाद) आदेश के खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील भी दायर की गई थी
  • (प्रशासन के अनुसार) नोटिस और न्यायालय के आदेश के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया
  • (जिसके बाद) रविवार को राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की

GRAPHICS OUT -

वीओ - अधिकारियों के मुताबिक, न्यायालय के आदेश और राजस्व अभिलेखों के आधार पर यह कार्रवाई की गई... वहीं, सरकारी जमीन पर कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है...

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में है। प्रशासन ने हाईवे के पास स्थित सरकारी भूमि पर चार दुकानों और एक मकान को ध्वस्त कर दिया। यह विषय भूमि अधिकारों और सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकारी जमीन पर गैरकानूनी कब्जे को रोकने के प्रयासों को दर्शाती है, जिससे सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग रोका जा सके। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियाँ कम होंगी, और सरकारी जमीन क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।