राज्य

यूपीः सोनभद्र में 222 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने दिया आशीर्वाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः सोनभद्र में 222 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने दिया आशीर्वाद

सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 222 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में 212 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शासन की ओर से निर्धारित उपहार भी दिए गए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार देकर विदा किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देना है।

इसके साथ ही योजना के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना भी है। समारोह में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला।

बाइट - संजीव गोंड, समाज कल्याण राज्यमंत्री उ प्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।