अपराध

यूपीः सोनभद्र के ओबरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर योग कार्यक्रम, आईपीएस अजय पाल शर्मा ने बताया स्वस्थ भारत के निर्माण में योग का महत्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः सोनभद्र के ओबरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर योग कार्यक्रम, आईपीएस अजय पाल शर्मा ने बताया स्वस्थ भारत के निर्माण में योग का महत्व

सोनभद्र जिले के ओबरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर धवन्तरि पतंजलि योग संस्थान की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के स्थापना दिवस पर हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न योगासनों और मुद्राओं का प्रदर्शन कर योग के जरिए स्वस्थ और निरोगी रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही पदचालन और हाफ मैराथन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर आईपीएस अजय पाल शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योग की अहम भूमिका है। स्वस्थ बच्चे ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। वहीं, संस्थान के संस्थापक और योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को सफल बनाया जा सकता है।

बाइट- अजय पाल शर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज

बाइट- आचार्य अजय पाठक, धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान (सोनभद्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।