यूपीः सुल्तानपुर में 68वें दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, सैकड़ों पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में दशहरे के बाद शुरू होने वाला ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा है। शहर के सैकड़ों आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ठठेरी बाजार के पंडाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा, जबकि गुरुवार नाके के पंडाल में महाकुंभ की झलक दिखाई गई है।
कोलकाता के बाद देश के प्रमुख दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल सुल्तानपुर का यह महोत्सव इस वर्ष 68वें आयोजन वर्ष में पहुंच गया है। इसकी शुरुआत 1959 में भिखारी लाल सोनी ने की थी। महोत्सव में आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूर्णिमा पर निकलने वाली दुर्गा प्रतिमाओं की विशाल शोभायात्रा और गोमती नदी के तट पर विसर्जन प्रमुख आकर्षण हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ब्लैक कैट कमांडो, पीएसी, जल पुलिस, एसडीआरएफ और बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के अनुसार, शहर को चार जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।
बाइट- इंद्रजीत सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर
बाइट- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर
बाइट- शिवानी पांडे, अधिवक्ता जिला कलेक्ट्रेट सुल्तानपुर
बाइट- सुनील श्रीवास्तव, महामंत्री केंद्रीय पूजा समिति सुल्तानपुर
बाइट- सुनील सोनी, अध्यक्ष श्री नवदुर्गा पूजा समिति बाजार सुल्तानपुर