खेल

यूपीः सुल्तानपुर में ‘Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने EVM और SIR पर पूछे सवाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः सुल्तानपुर में ‘Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने EVM और SIR पर पूछे सवाल

सुल्तानपुर के क्षत्रिय भवन में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने EVM, वन नेशन-वन इलेक्शन और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल पूछे।

युवा मतदाता श्रद्धा सिंह ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की आवश्यकता पर सवाल किया, जबकि प्रकाश नारायण सिंह ने वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर जिज्ञासा जताई। मुख्य अतिथि और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने युवाओं के सवालों के जवाब दिए और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडे ने युवाओं को मतदान के महत्व और मताधिकार के जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवा महोत्सव भी आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

बाइट- चंदन नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा सुल्तानपुर

बाइट- सुधीर पांडे, जिला युवा अधिकारी, सुल्तानपुर

बाइट- श्रद्धा सिंह, युवा मतदाता बाइट- कीर्ति पांडे, युवा मतदाता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।