राजनीति

यूपी के वाराणसी में चिराग पासवान की सभा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, अखिलेश यादव पर साधा निशाना...

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के वाराणसी में चिराग पासवान की सभा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, अखिलेश यादव पर साधा निशाना...

वाराणसी के जगतपुर कॉलेज परिसर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल हुए। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी। इस दौरान चिराग पासवान ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नेता को सेनापति की तरह रणक्षेत्र में सबसे आगे रहकर नेतृत्व करना चाहिए।

अखिलेश यादव का चुनाव न लड़ने और शपथ लेने संबंधी बयान उन्हें अटपटा लगा। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) चुनाव जरूर लड़ेगी। गठबंधन को लेकर अभी औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। यदि गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र और बिहार में एनडीए के साथ है। बनारस के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।