यूपीः वाराणसी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अब बात उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की...वाराणसी से नई दिल्ली के बीच आज से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन के शुरू होने से काशी और राजधानी दिल्ली के बीच सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि मौजूदा शिव गंगा एक्सप्रेस के मुकाबले दिल्ली पहुंचने में करीब 55 मिनट और वापसी में 35 मिनट कम लगेंगे....उद्घाटन के दिन ट्रेन दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर बनारस से रवाना होगी और रात 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी....कुल मिलाकर, यह नई ट्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए सफर का एक नया और सुविधाजनक विकल्प लेकर आ रही है।