राज्य

यूपी के वाराणसी में पहली बार भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के वाराणसी में पहली बार भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आयोजन

वीओ - काशी के आसमान में सोमवार सुबह लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी... भारतीय वायुसेना के आगामी एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' के अभ्यास के दौरान वाराणसी का आसमान राफेल लड़ाकू विमानों की भीषण गर्जना से गूंज उठा है... सोमवार की सुबह नमो घाट और गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायुसेना के शक्तिशाली विमानों ने अपनी रिहर्सल शुरू की... विमानों की रफ्तार और गगनभेदी आवाज को सुनकर स्थानीय लोग भी रोमांचित नजर आए... वाराणसी में पहली बार होने जा रहे इस एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह है... तो चलिए, एक नजर डालते हैं इस आयोजन में से जुड़े खास इंतजामों पर...

GRAPHICS IN - हेडर - काशी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

  • (बता दें कि) भारतीय वायुसेना अपनी 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर पहली बार
  • यूपी के वाराणसी में गंगा नदी और उसके ऐतिहासिक घाटों की पृष्ठभूमि में इस स्तर का एयर शो आयोजित कर रहा है
  • (यह हवाई प्रदर्शन मुख्य रूप से) 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट से अस्सी घाट के बीच आसमान में आयोजित होगा
  • (जिसमें) भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू विमान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे
  • (अब सुरक्षा व्यवस्था की बात करें, तो) गंगा तट के डेढ़ किलोमीटर के दायरे को नो-व्हीकल जोन बनाया गया है
  • (इसके अलावा) भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए 79 अस्थायी थाने सक्रिय किए गए हैं
  • (जबकि) एयर शो के दौरान गंगा में नौका संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
  • (साथ ही) अस्सी घाट से नमो घाट तक नदी के किनारे थ्री-लेयर बैरिकेडिंग भी की जा रही है
  • (कार्यक्रम के दौरान) घाटों के 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाना भी पूरी तरह वर्जित रहेगा
  • (इसके अलावा) अनधिकृत ड्रोन पर नजर रखने के लिए विशेष सेंसर भी लगाए जा रहे हैं

GRAPHICS OUT -

वीओ - ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का मकसद सिर्फ भारतीय वायुसेना की ताकत और आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को विमानन और देश सेवा के लिए प्रेरित करना भी है... काशी की ऐतिहासिक विरासत और भारतीय वायुसेना के शौर्य का यह संगम लोगों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है... वहीं, बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए हैं... ऐसे में नमो घाट से लेकर गंगा के आसपास के इलाकों तक इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह का माहौल है...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।