देश

यूपीः वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट यूनिट का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट यूनिट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खुचवां गांव में अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित यह यूनिट नेशनल हाईवे-19 के किनारे सात एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है।

इससे 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। महिला-प्रधान इस पहल से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान पीएम अरविंद लिमिटेड के नए परिधान विनिर्माण संयंत्र का अवलोकन किया और इसके साथ ही महिलाओं से संवाद भी किया। इस फैक्ट्री में स्पोर्ट्सवियर, इनरवियर, शर्ट, टी-शर्ट और जींस जैसे परिधानों का निर्माण किया जाएगा।

यहां तैयार उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे, जिससे पूर्वांचल के औद्योगिक विकास और उत्तर प्रदेश के टेक्सटाइल इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वाराणसी के खुचवां गांव में अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट यूनिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया। यह यूनिट राष्ट्रीय हाईवे-19 के किनारे सात एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है और 100-150 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित हुई है। इस कदम से 1,000 से अधिक लोगों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रोजगार सृजन और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार की कमी घटेगी। जनता के लिए इसका असर बेहत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।