यूपीः वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद लिमिटेड की गार्मेन्ट यूनिट का किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खबर वाराणसी से, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खुचवां गांव में अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम अरविंद लिमिटेड के नए परिधान विनिर्माण संयंत्र का अवलोकन किया और इसके साथ ही महिलाओं से संवाद भी किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस फैक्ट्री में स्पोर्ट्सवियर, इनरवियर, शर्ट, टी-शर्ट और जींस जैसे परिधानों का निर्माण किया जाएगा। यहां तैयार उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे, जिससे पूर्वांचल के औद्योगिक विकास और उत्तर प्रदेश के टेक्सटाइल इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
वाराणसी में स्थापित यह नई इकाई देश के टेक्सटाइल और परिधान निर्माण क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित यह यूनिट नेशनल हाईवे-19 के किनारे सात एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है।
इससे 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। महिला-प्रधान इस पहल से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में स्थित खुचवां गांव की अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। यह विषय एक नई औद्योगिक इकाई के उद्घाटन से जुड़ा है, जो स्थानीय रोजगार और उद्योग विकास को बढ़ावा देगा। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री का दौरा और उद्योग के साथ संवाद से यह स्पष्ट होता है कि सरकार औद्योगिक विकास पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। आम जनता पर इसका असर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, स्थानीय आर्थिक गत