देश

यूपी के वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी दो दिवसीय काशी दौरे पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी दो दिवसीय काशी दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं...जिला प्रशासन के मुताबिक, राजनाथ सिंह शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से 39 जीटीसी जाएंगे। इसके बाद संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात में उनका ठहराव 39 जीटीसी में होगा।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस जाएंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी नमो घाट का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और रात सर्किट हाउस में बिताएंगे...अगले दिन सुबह मुख्यमंत्री मिर्जामुराद स्थित जनता इंटर कॉलेज के हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे।

इसके बाद वे प्रधानमंत्री के साथ एयर शो समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।