यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश/पैकेज - यूपी MLC मतदान संपन्न
टॉप - यूपी की 11 MLC सीटों पर वोटिंग पूरी... कौन मारेगा बाजी ?
11 सीटों पर मतदान खत्म... बीजेपी-सपा में सियासी घमासान
अखिलेश के आरोपों पर ओपी राजभर का पलटवार
स्लग - यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान संपन्न
सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे समाप्त हुई
11 सीटों में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल
चुनाव में कुल 14 लाख 81 हजार मतदाता पंजीकृत
11 सीटों पर शाम 4 बजे तक कुल 64.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया
MLC स्नातक चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोट डाला
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए
अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री ओपी राजभर ने किया पलटवार
विजुअल - https://x.com/samajwadiparty/status/2113585009181499438?s=20
वीओ - यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है... इस चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है... मतदान के दौरान कई जिलों से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत और हंगामे की खबरें सामने आईं... जिससे चुनावी माहौल गरमा गया.... सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा के बीडीओ कार्यालय पहुंचकर स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान किया... साथ ही वोट डालने के बाद अखिलेश बीजेपी पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप मढ़ा... जिस पर यूपी सरकार में मंत्री ओप राजभर का पलटवार भी देखने को मिला...
2 विन बाइट अखिलेश यादव, सपा प्रमुख ( 0.24 - 1.05 )
https://x.com/AHindinews/status/2113578582144672185?s=20
बाइट - ओपी राजभर, मंत्री, यूपी सरकार ( 3.38 - 4.12 )
https://d3lzcn6mbbadaf.cloudfront.net/multimedia/preview/WhatsApp%20Video%202026-10-23%20at%204.32.12%20PM420p.mp4
वीओ - इस चुनाव में कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है.... मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर शाम 4 बजे तक कुल 64.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.... कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर 72 जिलों में मतदान हुआ... इस चुनाव में कुल 14 लाख 81 हजार मतदाता पंजीकृत हैं... मतदान के लिए प्रदेश के 72 जिलों में 2 हजार 697 मतदेय स्थल बनाए गए थे... विधान परिषद की 11 सीटों में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं....अब वोटिंग संपन्न होने के बाद सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं... नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे।