UP Weather Today: यूपी में आज बारिश-गरज का अलर्ट, लखनऊ में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश मौसम ( UP Weather Today ) का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
पूर्वी यूपी में बिजली गिरने का अलर्ट बारिश अलर्ट (Rain Alert) के मुताबिक 10 सितंबर को दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की चेतावनी (Lightning Alert) जारी की गई है। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 10 सितंबर को कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है।
11 से 15 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम मौसम पूर्वानुमान ( UP Weather Today ) के अनुसार 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 12 और 13 सितंबर को दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 14 और 15 सितंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Bhopal Power Cut 10 September: भोपाल में 50 से ज्यादा इलाकों में 10 सितंबर को रहेगी बिजली गुल, यहां आपका घर तो नहीं, देखें पूरी लिस्ट कई जिलों में हुई बारिश पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ( UP Weather Today ) हैदरगढ़ और लखीमपुर खीरी में 5-5 सेंटीमीटर, सोरांव में 4 सेंटीमीटर और सुल्तानपुर व बस्ती में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
कुछ अन्य स्थानों पर भी 2 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी ने खोला रिलेशनशिप स्टेटस, बोलीं- माता-पिता का अलगाव देखा है लखनऊ में 35 डिग्री रहेगा तापमान लखनऊ मौसम ( UP Weather Today ) की बात करें तो राजधानी में 10 सितंबर की सुबह तक मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।
दोपहर और शाम के समय आंशिक बादल छाने और गरज वाले बादल बनने की संभावना है। लखनऊ मौसम पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast) के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C रह सकता है। यह भी पढ़ें: CG Cricket Ayush Pandey: आयुष पांडे को इंडिया-A टीम में मिली जगह, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ खेलेंगे चार दिवसीय मुकाबले आगरा रहा सबसे गर्म मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर को राज्य में सबसे अधिक तापमान आगरा ताज में 34.7°C दर्ज किया गया।
वहीं 9 सितंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 22°C बाराबंकी और नजीबाबाद में रिकॉर्ड हुआ। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिति तिवारी और मैरी कॉम में हुई तीखी बहस, कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े, घर में मचा जमकर हंगामा
📡 स्रोत: NewsData.io