राजनीति

उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी दलों की अग्निपरीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी दलों की अग्निपरीक्षा

अक्टूबर 09, नई दिल्ली: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की 1 लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। इन सभी सीटों पर बीते 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर सबकी नजर बनी हुई है।

बंगाल में इस साल बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह उसका पहला चुनावी परीक्षण है। 2026 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से जीत दर्ज की थी, लेकिन भवानीपुर सीट अपने पास रखने के कारण नंदीग्राम सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा। इस बार ममता बनर्जी के गुट की TMC प्रत्याशी ने नॉमिनेशन वापस ले लिया था।

फिर ममता ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए। हालांकि, चुनाव के लिए उन्हें जमानत मिल गई थी। इस सीट पर BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वहीं रेजीनगर में मुकाबला अलग तरह का है। यहां आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद मैदान में हैं।

इस सीट पर बहुकोणीय मुकाबला हुआ। तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के नतीजे भी काफी महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव मई में सत्ता में आई टीवीके (TVK) सरकार के लिए शुरुआती चुनावी परीक्षा के तौर पर देखे जा रहे हैं। दोनों सीटें अप्रैल के विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) ने जीती थीं।

फोटो कैप्शन- मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।