उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज जिला कांगड़ा के दौरे पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 18, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री सुबह धर्मशाला से नगरोटा बगवां के लिए रवाना होंगे और 11:00 बजे वहां पहुंचेंगे। नगरोटा बगवां में वह विभिन्न सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इसके अलावा वह नगरोटा बगवां बस स्टैंड से एचआरटीसी की नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे चंबा के लिए रवाना होकर रात 8:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 19 सितंबर को चंबा में नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ जल शक्ति विभाग की मल्टी स्टोरी पार्किंग व रेस्ट हाउस का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद ऊना के गोंदपुर जैचंद के लिए रवाना होंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कांगड़ा जिला दौरा सिंचाई, पेयजल और परिवहन योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा भूमिपूजन कार्यक्रमों पर केंद्रित है। यह दौरा हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण विकास रणनीति का हिस्सा है, जहाँ जल संसाधन और सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने के प्रयास चल रहे हैं। इन योजनाओं से किसानों को बेहतर सिंचाई मिलकर कृषि उत्पादन बढ़ेगा, और नई इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण‑अनुकूल बनाएँगी। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।