उपराष्ट्रपति ने ईटानगर के न्येदार नामलो का दौरा किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 09, नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर स्थित न्येदार नामलो का दौरा किया। न्येदार नामलो, न्यिशी समुदाय और राज्य के अन्य जनजातीय समूहों की डोनी-पोलो आस्था से जुड़ा एक पवित्र स्थल और सामुदायिक केंद्र है।उपराष्ट्रपति ने यहां प्रार्थना सभागार में पूजा-अर्चना की और न्यिशी समुदाय की स्वदेशी आस्था, मान्यताओं और प्रार्थना पद्धतियों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्हें येर्को स्वदेशी गुरुकुल व्यवस्था, पारंपरिक ज्ञान और औषधीय परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ मातृभाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों से भी अवगत कराया गया।उपराष्ट्रपति ने कहा कि डोनी-पोलो परंपरा में प्रकृति, सत्य, सद्भाव और सामुदायिक भावना को दिया गया महत्व आज की दुनिया में भी बेहद प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। (Photo Caption: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर के न्येदार नामलो का दौरा किया)