देश

उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

अक्टूबर 02, नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थिरु के. कामराज को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने गांधी जी की चिरस्थायी विरासत को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा में उनकी अटूट निष्ठा, न्याय के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा में उनका गहरा विश्वास पूरी मानवता को लगातार प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और संदेश शांति, करुणा, निःस्वार्थ भाव और सेवा का अमर प्रकाश स्तंभ बना हुआ है।

उन्होंने सभी से गांधी जी के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने और एक न्यायसंगत, समान तथा समावेशी समाज के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया।वहीं, उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विजय घाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।सीपी राधाकृष्णन ने शास्त्री जी को शांत, शक्तिशाली और असाधारण संकल्प वाले नेता के रूप में याद किया।

उन्होंने कहा कि शास्त्री जी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा के एक अहम मोड़ पर शास्त्री जी के नेतृत्व ने लोगों में भरोसा और एकता जगाई। वहीं, उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे ने देश के सैनिकों के बलिदान और किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को स्थायी पहचान दी।उपराष्ट्रपति ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन इस बात की सशक्त याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व सादगी, साहस और राष्ट्र सेवा में ही निहित है।

(वीडियो सोर्स: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थिरु के. कामराज को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।