देश

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

अगस्त 19, नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देहरादून और मसूरी में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के पहले दिन उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA)का दौरा करेंगे।

इसके बाद 20 अगस्त को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचेंगे। मसूरी में उपराष्ट्रपति 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।