देश

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई की किताब का विमोचन किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई की किताब का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आरएसएस की सेवा पहल गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और समाज के विभिन्‍न वर्गों तक पहुंची है, जिनमें श्रमिक, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के दौरान भोजन, दवाइयां और आवश्यक सहायता प्रदान करने में आरएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका को भी याद किया।

पुस्तक के ‘चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण’ विषय का उल्लेख करते हुए श्री राधाकृष्णन ने कहा कि देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल आरएसएस की शताब्दी भर की सेवा का अभिलेख होगी, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भारत की सेवा, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना की परंपरा को प्रतिबिंबित करने वाला एक दस्तावेज भी होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।