अपराध

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस पर शपथ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस पर शपथ

अक्तूबर 31, मंडी (हिमाचल प्रदेश): सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के वीसी कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में शपथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ भी ली।

विदित है कि प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।