मनोरंजन

UPI AutoPay पर नहीं लगेगा नया चार्ज, OTT से लेकर SIP तक समझें पूरा नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UPI AutoPay पर नहीं लगेगा नया चार्ज, OTT से लेकर SIP तक समझें पूरा नियम

यूपीआई को लेकर पिछले कुछ दिनों से एक खबर ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है. 15 अक्टूबर 2026 से कुछ यूपीआई पेमेंट पर MDR लागू होने वाला है.

इसके बाद 2,000 रुपए से ज्यादा के कुछ मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 फीसदी तक MDR लगेगा.

ऐसे में जिन लोगों के खाते से हर महीने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, बिजली का बिल, इंश्योरेंस या म्यूचुअल फंड एसआईपी का पैसा अपने आप कटता है, उनके मन में सवाल है कि क्या अब इन पेमेंट पर भी ज्यादा पैसा देना पड़ेगा?

बता दें कि यूपीआई ऑटो पे पर नया MDR चार्ज नहीं लगने वाला है.

NPCI ने इसकी साफ जानकारी दी है कि यानी अगर आपने किसी ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एसआईपी, इंश्योरेंस या बिल के लिए यूपीआई ऑटो पे सेट कर रखा है तो आपका पेमेंट महंगा नहीं होने वाला है.

यूपीआई ऑटो पे क्या है? यूपीआई ऑटो पे ऐसी सुविधा है जिसके जरिए आप पहले से ही पेमेंट की डेट फिक्स कर लेते हैं और फिर तय तारीख पर पैसा आपके बैंक अकाउंट से अपने आप कट जाता है.

जैसे आपने नेटफ्लिक्स को ऑटो पे लगा रखा है तो हर महीने आपको खुद से यूपीआई खोलकर पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. तय तारीख पर पैसा अपने आप कट जाता है.

इसी तरह म्यूचुअल फंड एसआईपी, बिजली का बिल, मोबाइल बिल, इंश्योरेंस प्रीमियम, EMI भी यूपीआई ऑटो पे से खुद ही कट जाते हैं.

सस्ता कुकिंग ऑयल देने के लिए टैक्स घटाएगी सरकार!

सालभर में 20% उछले दाम

15 अक्टूबर से क्या बदलने वाला है?

15 अक्टूबर 2026 से पर्सन टू मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर MDR लागू होने वाला है. मर्चेंट पेमेंट में 2000 रुपए से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी MDR का लगेगा.

वहीं, 75000 रुपए या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 300 रुपए का फ्लैट चार्ज कटेगा..

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर यूपीआ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।